India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल खेला गया है जो कि साल 2021 के वर्ल्ड कप में हुआ था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सिर्फ 15.2 ओवर में 133 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी.
Indian National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 18th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम नामीबिया को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. हालांकि, टीम इंडिया नामीबिया को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी. टीम इंडिया टूर्नामेंट की शुरूआत से ही खिलाड़ियों की फिटनेस से जूझ रही है. कोई बीमारी का शिकार हुआ तो कई चोटिल हो गया. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारतीय की टीम से सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर नामीबिया टीम की तो निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, और जान फ्रीलिंक अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. अपने पहले मैच में नामीबिया को भले ही नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उसने कड़ी चुनौती पेश की थी. ऐसे में नामीबिया की टीम पिछली गलतियों से सबक लेकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल खेला गया है जो कि साल 2021 के वर्ल्ड कप में हुआ था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सिर्फ 15.2 ओवर में 133 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2026 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

