Ind vs Eng 3rd ODI 2021: शिखर धवन और रोहित शर्मा का कमाल, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के इस खास क्लब में हुए शामिल, MI ने दी बधाई

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में शिखर धवन और रोहित शर्मा ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवर में 103 रन की शतकीय साझेदारी की. इस खास पारी के साथ ही धवन और शर्मा सचिन और गांगुली के एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं.

शिखर धवन और रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter/BCCI)

India vs England 3rd ODI Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे (Pune) स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवर में 103 रन की शतकीय साझेदारी की. इस खास पारी के साथ ही धवन और शर्मा सचिन और गांगुली के एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं.

दरअसल सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की सलामी जोड़ी ने देश के लिए वनडे क्रिकेट की 176 पारियों में 8227 रन बनाए हैं. वहीं धवन और शर्मा की जोड़ी भी वनडे क्रिकेट में पारी की शरुआत करते हुए 5000 प्लस रन जोड़ने वाली दूसरी जोड़ी बन गए है.

यह भी पढ़ें- पूर्व दिग्गज कप्तान ने ऋषभ पंत को सराहा, कहा- इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे तो धोनी को छोड़ देंगे पीछे

बात करें आज के मुकाबले के बारे में तो शिखर धवन 56 गेंद में 10 चौके की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए. वहीं रोहित शर्मा ने 37 गेंद में छह चौके की मदद से 38 रन की पारी खेली. इन दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाज आदिल रशीद (Adil Rashid) ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.

टीम इंडिया ने 22 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए हैं. टीम के लिए ऋषभ पंत 17 गेंद में 18 और केएल राहुल 12 गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी शिखर धवन (67), रोहित शर्मा (38) और कप्तान विराट कोहली (5) हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी