क्रिकेट

India vs Australia: टीम इंडिया के सीरीज जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इस सीरीज में तीन अर्धशतक लगाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए.

India vs Australia: टीम इंडिया के सीरीज जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ
एम एस धोनी (Photo Credits : Getty)

India vs Australia: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इस सीरीज में तीन अर्धशतक लगाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए. धोनी के इस सीरीज में शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया (Social media) पर उनकी जमकर प्रशंसा हो रही है. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीरीज में पहले वनडे में 51 रन दूसरे वनडे में नाबाद 55 रन और तीसरे वनडे में नाबाद 87 रन की शानदार पारी खेली.

इससे पहले आज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर जारी तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए तीन मैचों की सीरीज को अपने नाम किया. इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 87 रन बनाते हुए भारतीय टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. भारत के लिए इस मैच में रोहित शर्मा ने (9), शिखर धवन ने (23), कप्तान विराट कोहली ने (46), और केदार जाधव ने नाबाद 61 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 2019: टीम इंडिया की जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग ने किया शानदार ट्वीट, हरभजन ने की धोनी की तारीफ, पढ़े ट्विटर रिएक्शन

बता दें कि धोनी के इस पारी के बाद एक यूजर्स ने लिजेंड बताया है.

वहीं एक यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा-

मेजबान टीम के तरफ से झाए रिचर्डसन, पीटर सिडल और मार्कस स्टोइनिस ने क्रमशः 1-1 विकेट दर्ज किए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2019 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).