लोकेश राहुल ने कहा, कप्तान विराट कोहली को छुट्टी और शांत रहने की जरूरत है

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (K. L. Rahul) ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को शांत रहने और छुट्टी पर जाने की जरूरत है.

प्रतीकात्मक तस्वीर: (Photo Credit: Twitter)

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (K. L. Rahul) ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को शांत रहने और छुट्टी पर जाने की जरूरत है. राहुल ने यह बात करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' से सीजन-6 में कही. जब करण ने राहुल से पूछा कि किसे थैरेपी पर जाना चाहिए तो राहुल ने कहा, "मुझे लगता है कि विराट. उन्हें शांत रहने की जरूरत है. मैं उन्हें हमेशा कहता रहता हूं. वह कभी छुट्टी के मूड में नहीं होते. वह हमेशा काम, काम, काम लगे रहते हैं."

बता दें कि लोकेश राहुल इस शो में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ आए थे. यह शो रविवार को स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होगा. करण ने जब पांड्या से पूछा कि वह किससे फिटनेस को लेकर सलाह लेते हैं तो पांड्या ने कहा, "विराट." उनसे जब प्रैंकस्टार के बारे में पूछा गया तब भी उन्होंने विराट का नाम लिया. सबसे रोमंटिक इंसान के बारे में जब राहुल से पूछा गया राहुल ने फिर विराट का नाम लिया.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 4th Test: लोकेश राहुल ने मैदान पर किया ऐसा काम जिसे देखकर आपका भी दिल हो जाएगा गदगद, अंपायर और फैंस ने तालियां बजाकर की स्वागत

इन दोनों ने हालांकि महेंद्र सिंह धोनी को लेकर नरम रवैया दिखाया. करण ने जब उनसे बेहतर कप्तान के बारे में पूछा गया तो पांड्या ने कहा, "धोनी क्योंकि मैंने पदार्पण उनकी कप्तानी में किया था. वह शानदार हैं." राहुल ने कहा, "अगर आप उपलब्धियों की बात करें तो बेशक धोनी."

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड