IND Vs WI: शिवम दुबे ने रोहित शर्मा की तारीफ की, कहा- मुझे उनसे खेलने की मिली प्रेरणा

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में खेली गई अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी का श्रेय अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को दिया है

शिवम दुबे (Photo Credits IANS)

मुंबई: भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dubey ) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में खेली गई अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी का श्रेय अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शिवम के हवाले से इसकी जानकारी दी है. मुंबई इंडियंस ने शिवम के हवाले से लिखा, "रोहित भाई ने मेरी मदद की और उन्होंने मुझसे कहा कि शांत रहो और अपनी ताकत पर विश्वास करो. मुझे लगता है कि एक सीनियर खिलाड़ी से मुझे उस तरह की प्रेरणा की जरूरत थी."

शिवम ने दूसरे टी-20 मैच में 30 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली थी.  उनके इस पारी के बावजूद भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. यह भी पढ़े: ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने एक बार फिर किरॉन पोलार्ड को लेकर ट्विटर पर निकाली भड़ास, एंग्री इमोजी के साथ किया ट्वीट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 मैच बुधवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड