Ind vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच से पहले गरजे कप्तान कोहली, कहा- मैं चुनौतियों के लिए तैयार हूं

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के साथ पहले मैच से पूर्व आज शाम को प्रेस काफ्रेंस में बात करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि वे टूर्नामेंट की चुनौतियों के लिए तैयार हैं, वहीं पहले मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 के बारे में उन्होंने कहा कि पिच और परिस्थितियों को देखकर सबसे संतुलित टीम चुना जाएगा.

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Photo: Getty)

Ind vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के साथ पहले मैच से पूर्व आज शाम को प्रेस काफ्रेंस में बात करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि वे टूर्नामेंट की चुनौतियों के लिए तैयार हैं, वहीं पहले मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 के बारे में उन्होंने कहा कि पिच और परिस्थितियों को देखकर सबसे संतुलित टीम चुना जाएगा.

विराट कोहली ने आगे कहा कि भारतीय मध्यक्रम के स्टार ऑलराउंडर केदार जाधव पूरी तरह फिट हैं, और रविंद्र जडेजा भी बहुत अच्छा कर रहे हैं. ये दोनों खिलाड़ी हर मौके को भुना रहे हैं. वे फील्डिंग, बॉलिंग और बैटिंग में पूरा योगदान देते हैं. हम पिच और परिस्थितियों को देखकर सबसे बेहतर टीम चुनेंगे.’

यह भी पढ़ें- Ind vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: भारत के साथ मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, टीम का स्टार गेंदबाज पुरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

वर्ल्ड कप में क्या होगा के सवाल पर विराट ने कहा कि इस पर कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगी. उन्होंने कहा, ‘इस टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करना बहुत गर्व की बात है और मैं चुनौतियों के लिए तैयार हूं.’

वहीं विपक्षीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज डेल स्टेन के बारे में बात करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा की उनके वर्ल्ड कप से बाहर होने से टीम इंडिया पर कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. विराट ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका के पास स्टेन को छोड़कर भी काफी अच्छे गेंदबाज हैं. कगिसो रबाडा बहुत अच्छा कर रहे हैं. हम उन्हें हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड