Ind vs Pak T20 WC 2022: पाकिस्तान के सामने भारत की रोमांचक जीत, जानें विराट कोहली ने इस ख़ुशी के पल के बारे में क्या कहा

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में रविवार को आखिरी गेंद पर चार विकेट से रोमांचक जीत दिलाने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

विराट कोहली (Photo credit: ICC Twitter)

Ind vs Pak T20 WC 2022: भारत को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में रविवार को आखिरी गेंद पर चार विकेट से रोमांचक जीत दिलाने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मैच के बाद रवि शास्त्री ने कुछ पूछने की कोशिश की लेकिन दर्शकों की आवाज इतनी ज्यादा है कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। विराट ने कहा कि यह वातावरण अदभुत है. हार्दिक ने कहा था कि भरोसा रखो.. मेरे पास कोई शब्द नहीं है शायद। नवाज का एक ओवर बाकी था. (उन्होंने फिर से कहा कि मेरे पास शायद आज शब्द नहीं हैं.

भारतीय रन मशीन ने कहा, "यहां पर खड़ा रहना शायद एक बहुत ही स्पेशल मोमेंट है. मैं पहले मानता था कि मेरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पारी सबसे बेहतरीन थी लेकिन अब शायद मैं कहूंगा कि मेरी आज की पारी सबसे बेहतरीन है। मैं यहां पर मौजूद सभी दर्शकों का धन्यवाद कहना चाहूंगा.  मैं जब संघर्ष कर रहा था तब यही वह लोग थे जो मेरे साथ थे. (कोहली थोड़े इमोशनल दिख रहे थे. यह भी पढ़े: India Beat Pakistan: जीत के बाद सचिन, गंभीर और युवी ख़ुशी से झूम उठे, पढ़े शानदार Tweets

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीत पर राहत महसूस करते हुए कहा, "हम यह कोशिश कर रहे थे कि मैच में बने रहना है। हमें पता था कि हम किसी भी परिस्थिति से मैच निकाल सकते हैं। पिच पर गेंदबाजों के लिए काफी मदद थी. हमारे गेंदबाजो ने उसका काफी बढ़िया उपयोग किया। हालांकि पाकिस्तान की टीम के मध्यक्रम ने बढ़िया बल्लेबाजी की। हार्दिक और कोहली के पास काफी अनुभव है, उन्हें इस तरह के मैचों में शांत रह कर खेलना आता है. हम जिस तरह से जीते वह हमारे लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है. विराट ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसको सैल्यूट किया जाना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\