IND vs NZ 1st Test: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अजिंक्य रहाणे के शॉट पर उठाए सवाल, कहीं यह बात

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए लक्ष्मण ने कहा कि कानपुर के मैदान पर रहाणे द्वारा खेले गए शॉट पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "जब अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए तो काइल जैमीसन उन्हें शॉर्ट-पिच गेंद फेंकते रहे. हम जानते हैं कि रहाणे के पास शॉर्ट-पिच गेंद के खिलाफ केवल एक विकल्प है, जो कि पुल शॉट खेलना है, लेकिन यह एक खराब शॉट था, जिस पर वह आउट हो गए."

अजिंक्य रहाणे (Photo Credits: Instagram/ajinkyarahane)

कानपुर: भारत (India) के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के खराब शॉट खेलने पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एक ही गलती बार-बार कर रहे हैं. रहाणे काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) की गेंद पर कट शॉट खेलते समय बोल्ड हो गए थे. लक्ष्मण ने यह सवाल कप्तान के 35 रन पर आउट होने के बाद उठाए, जो कानपुर (Kanpur) के ग्रीन पार्क में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पहले दिन अच्छी शुरुआत करने में असफल साबित हुए. IND vs NZ 1st Test: श्रेयस अय्यर के अलावा इन भारतीय खिलाड़ियों ने कानपुर में किया अपना टेस्ट डेब्यू

हांलाकि, रहाणे बल्लेबाजी करते हुए अच्छे दिख रहे थे. वह लंच के बाद, शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद मैदान पर आए थे, लेकिन जल्द ही जैमीसन की एक गेंद पर रहाणे भी चलते बने.

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए लक्ष्मण ने कहा कि कानपुर के मैदान पर रहाणे द्वारा खेले गए शॉट पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "जब अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए तो काइल जैमीसन उन्हें शॉर्ट-पिच गेंद फेंकते रहे. हम जानते हैं कि रहाणे के पास शॉर्ट-पिच गेंद के खिलाफ केवल एक विकल्प है, जो कि पुल शॉट खेलना है, लेकिन यह एक खराब शॉट था, जिस पर वह आउट हो गए."

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड