क्रिकेट

Ind vs Eng: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, पूरी तरह फिट होने के बार पहला टेस्ट खेलेगा ये खिलाड़ी

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऋषभ पंत की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि हेलो ऋषभ पंत आपको वापस देखकर अच्छा लगा. बता दें कि डरहम में टीम से जुड़ने से पहले ऋषभ पंत 10 दिनों के लिए आइसोलेशन में थे. पंत की जगह पहले प्रैक्टिस मैच में केएल राहुल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी.

Ind vs Eng: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, पूरी तरह फिट होने के बार पहला टेस्ट खेलेगा ये खिलाड़ी
india vs england ( photo credit : PTI)

मुंबई: इंग्लैंड (England) के खिलाफ अपनी टेस्ट श्रृंखला (Test Series) की शुरुआत से पहले टीम इंडिया (India) के लिए एक अच्छी खबर आयी है. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. उनकी वापसी से टीम मजबूत होगी. 8 जुलाई को पंत डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) का शिकार हुए थे. पंत अब पूरी तरह से फिट हैं और डरहम में टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ बायो-बबल (Bio-Bubble) में हैं.  Ind vs Eng Test Series: तो क्या इस वजह से ऋषभ पंत हुए कोरोना पॉजिटिव?

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऋषभ पंत की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि हेलो ऋषभ पंत आपको वापस देखकर अच्छा लगा. बता दें कि डरहम में टीम से जुड़ने से पहले ऋषभ पंत 10 दिनों के लिए आइसोलेशन में थे. पंत की जगह पहले प्रैक्टिस मैच में केएल राहुल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय टीम को तीन हफ्ते का ब्रेक दिया गया था. इस दौरान पंत कोरोना के चपेट में आ गए थे. पंत कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगने से पहले डेंटिस्ट के पास गया था और वहीं से वह इस वायरस की चपेट में आए. 19 जुलाई को हुए कोरोना टेस्ट में पंत नेगेटिव पाए गए थे. ऋषभ पंत 28 जुलाई से होने वाले दूसरे प्रैक्टिस मैच में खेलते हुए नजर आएंगे.

4 अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज टीम इंडिया की मौजूदा डब्ल्यूटीसी की पहली सीरीज है. टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है. इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया सीधे यूएई जाएगी. यहां उसे सितंबर-अक्टूबर में आईपीएल के बचे 31 मुकाबले खेलने हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2021 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).