IND vs ENG 3rd Test: लीड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह बना सकते हैं ये अनोखा रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ देंगे पीछे

लीड्स टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के पास कपिल देव के रिकार्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका हैं. रोहित शर्मा ने 41 टेस्ट मैच में भारत के लिए अब तक कुल 61 छक्के लगाए हैं. वहीं भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारत के लिए 131 टेस्ट मैचों में 61 छक्के लगाए थे.

इंग्लैंड बनाम भारत मैच का दृश्य (Photo Credits: BCCI)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला (Test Series) का तीसरा मुकाबला कल से लीड्स (Leeds) स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेला जाएगा. लॉर्ड्स में शर्मनाक हार झेलने के बाद इंग्लैंड टीम की निगाहें तीसरे टेस्ट में जोरदार वापसी करने पर है. वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेंगे. IND vs ENG 3rd Test: भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती है इंग्लैंड, हो सकते है दो बड़े बदलाव

लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जब मैदान में उतरेंगे तो इनके सामने होगा कपिल देव का वो रिकॉर्ड, जिसे ये तोड़ना चाहेंगे.

बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हैं. कपिल देव ने ये कारनामा सिर्फ 25 टेस्ट में किया था. अब टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास कपिल देव के इस रिकॉर्ड को तोडने का सुनहरा मौका है. बुमराह ने अब तक 22 टेस्ट में 95 विकेट लिए हैं. ऐसे में लीड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में वो 5 विकेट दोनों पारियों को मिलाकर भी चटकाते हैं तो कपिल देव का ये रिकॉर्ड टूट जाएगा.

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं कपिल देव का रिकॉर्ड

लीड्स टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के पास कपिल देव के रिकार्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका हैं. रोहित शर्मा ने 41 टेस्ट मैच में भारत के लिए अब तक कुल 61 छक्के लगाए हैं. वहीं भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारत के लिए 131 टेस्ट मैचों में 61 छक्के लगाए थे.

अब लीड्स टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने एक छक्का लगा दिया तो वो कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे और भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे नंबर पर आ जाएंगे.

इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट में युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा था. सिराज ने लॉर्ड्स में कुल 8 विकेट झटके और उन्होंने पूर्व भर्ती कप्तान कपिल देव के 39 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. मोहम्मद सिराज ने दोनों पारियों में कुल 126 रन देकर 8 विकेट चटकाए, जबकि 1982 में कपिल देव ने इसी मैदान पर 168 रन देकर 8 विकेट लिए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी