पाकिस्तान बनाम आस्ट्रेलिया: पाकिस्तान टी-20 टीम से बाहर हुए आमिर, इमाद वसीम की वापसी

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम से बाहर कर दिया गया है.

मोहम्मद आमिर (Photo Credit: PTI)

लाहौर: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम से बाहर कर दिया गया है. वहीं इमाद वसीम की टीम में वापसी हुई है. वसीम एशिया कप में चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर की हालिया फॉर्म बेहद खराब रही है. वह पिछले पांच मैचों में एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से वह सिर्फ तीन ही विकेट ले चुके हैं.

30 साल के फैसलाबाद के तेज गेंदबाज वकास मसूद को भी टीम में चुना गया है. उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच खेली गई तीन टी-20 मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. जिम्ब्बावे के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा रहे मोहम्मद नवाज और हारिश सोहेल को बाहर कर चयनकर्ताओं ने इमाद और बाबर आजम को टीम में जगह दी है.

टीम : सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शाहिबजादा फरहान, बाबर आजम, शोएब मलिक, आसिफ अली, हुसैन तलत, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान खान, हसन अली, इमाद वसीम, वकस मसूद, फहीम अशरफ.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड