ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच रोमांच चरम पर है. आज यानी 13 फरवरी को तीन अहम मुकाबके खेले जाएंगे. पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच सुबह 11 बजे से खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. वहीं, तीसरा मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इसी बीच मशहूर टैरो कार्ड रीडर अदिति ने आज के मैचों के लिए अपनी भविष्यवाणियां साझा की हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अदिति दुआ के पोस्ट के अनुसार, आने वाले मुकाबलों में बड़े उलटफेर की संभावना कम दिख रही है.

टैरो कार्ड्स अदिति दुआ के अनुसार संभावित विजेता:

अदिति दुआ की भविष्यवाणी: अदिति ने अपने टैरो रीडिंग के जरिए तीन प्रमुख मैचों के परिणामों पर मुहर लगाई है:

ऑस्ट्रेलिया To जिम्बाब्वे मैच प्रेडिक्शन

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में टैरो रीडिंग के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की जीत तय मानी जा रही है. मजबूत टीम बैलेंस और अनुभव ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जा सकता है.

कनाडा To UAE मैच का टैरो अनुमान

कनाडा To UAE मुकाबले में टैरो कार्ड्स ने UAE को विजेता बताया है. ऑल-राउंड प्रदर्शन और बेहतर रणनीति UAE को जीत दिला सकती है.

USA To नीदरलैंड्स मैच भविष्यवाणी

USA To नीदरलैंड्स के बीच होने वाले मैच में टैरो रीडिंग USA की जीत की ओर इशारा कर रही है. घरेलू परिस्थितियों का फायदा USA को मिल सकता है.

सोशल मीडिया पर वायरल टैरो प्रेडिक्शन

टैरो रीडिंग बाय अदिति द्वारा की गई यह भविष्यवाणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि मैच का अंतिम परिणाम मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा.

#T20WorldCup2026 और #T20WorldCup जैसे हैशटैग के साथ यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, क्रिकेट के मैदान पर असली नतीजा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा, लेकिन इन भविष्यवाणियों ने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है.