ICC T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप में इन धुरंधरों ने खेली है तूफानी पारी, ठोके हैं सबसे तेज हाफ सेंचुरी

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 5 साल बाद हो रहा है. इस टूर्नामेंट का आयोजन साल 2016 में भारत में हुआ था जिसमें वेस्टइंडीज की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी थी. इस बार टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाज कोहराम बचाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टी 20 वर्ल्ड कप के 6 सीजन खेले जा चुके हैं. भारत टी20 विश्‍व कप का पहला खिताब जीतने वाला देश है.

युवराज सिंह (Photo Credits: ANI)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 (ICCT20 World Cup) का आगाज हो चुका है. अभी क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जा रहे हैं. इसके बाद सुपर 12 का महासंग्राम शुरू होगा. आज टीम इंडिया (India) अपना पहला वार्म अप मैच दुबई (Dubai) के मैदान पर इंग्‍लैंड (England) के खिलाफ खेलने उतरेगी. ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. ICC T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप में इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया है कोहराम, चटकाए है सबसे ज्यादा विकेट

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 5 साल बाद हो रहा है. इस टूर्नामेंट का आयोजन साल 2016 में भारत में हुआ था जिसमें वेस्टइंडीज की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी थी. इस बार टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाज कोहराम बचाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टी 20 वर्ल्ड कप के 6 सीजन खेले जा चुके हैं. भारत टी20 विश्‍व कप का पहला खिताब जीतने वाला देश है. कोहली के नेतृत्‍व में टीम इंडिया के पास पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का मौका भी होगा.

इन बल्लेबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाए है सबसे तेज अर्धशतक-

युवराज सिंह

पहले टी20 वर्ल्ड कप (2007) में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ ये विस्फोटक पारी खेली थी और इसी पारी के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने का कारनामा भी कर दिखाया था. 14 साल से टी20 वर्ल्ड कप में युवराज का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बरकरार है. इस मैच में युवराज ने 12 गेंद पर अर्धशतक लगाया था.

स्टीफन मायबर्ग

युवराज सिंह के बाद टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज नीदरलैंड के स्टीफन मायबर्ग है. स्टीफन मायबर्ग ने साल 2014 में बांग्लादेश में आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में 17 गेंद में पचास रन बनाए थे. इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए थे.

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का भी नाम इस लिस्ट में दर्ज हैं. मैक्सवेल ने साल 2014 में बांग्लादेश में आयोजित टी20 वर्ल्डकप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. अपनी इस आतिशी पारी के दौरान उन्होंने 33 गेंद में 74 रन बनाए थे.इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के मारे थे.

टीम इंडिया को इस साल टी20 विश्‍व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.  भारत टी20 विश्व कप में ग्रुप 2 में है, जिसमें पाकिस्तान की टीम भी शामिल है. भारत का पाकिस्तान के साथ 24 अक्टूबर को मुकाबला होना है. दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलेगी. तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा.

इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे. सुपर 12 के मुकाबले 23 अक्‍टूबर से शुरू होगे. पहले राउंड के मुकाबले 17 अक्‍टूबर से खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें