आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग: कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने मारी बाजी

भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मुंगलवार को यहां जारी आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में क्रमश: बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है

कप्तान कोहली और जसप्रीत बुमराह ( Photo Credit: Getty Images)

दुबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मुंगलवार को यहां जारी आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में क्रमश: बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. कोहली 899 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि सीमित ओवरों के भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर कायम हैं. रोहित के सलामी जोड़ीदार शिखर धवन बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल एक अन्य भारतीय हैं. वह आठवें स्थान पर हैं. उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है.

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20वें स्थान पर हैं. गेंदबाजों की सूची में बुमराह 841 अंक के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को भी शीर्ष 10 में जगह मिली है. कुलदीप जहां तीसरे स्थान पर कायम हैं वहीं चहल तीन स्थान के फायदे से पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं. अफगानिस्तान के राशिद खान 353 अंक के साथ फिलहाल दुनिया के शीर्ष आलराउंडर हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट