आईसीसी ने क्रिकेट के नियमों में किया बड़ा बदलाव, आप भी पढ़े

आईसीसी ने शनिवार को डकवर्थ लुईस पद्धति और इसकी आचार संहिता को अपडेट करने की घोषणा की जो 30 सितंबर से प्रभाव में आयेगी।

टीम इंडिया (Photo :Getty Images)

दुबई: आईसीसी ने शनिवार को डकवर्थ लुईस पद्धति और इसकी आचार संहिता को अपडेट करने की घोषणा की जो 30 सितंबर से प्रभाव में आयेगी. डकवर्थ लुईस पद्धति का नया संस्करण 2014 में शुरू किया गया था जो 700 वनडे और 428 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से मिली सूचना पर आधारित है.  आईसीसी ने कहा, ‘‘ फिर से पुष्टि हो गयी है कि डीएलएस प्रणाली का एक संस्करण सभी प्रारूपों के लिये अनुकूल है.’’

क्रिकेट संचालन संस्था ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के मौजूदा अपराधों में नये अपराध भी शामिल किये हैं तथा कुछ मौजूदा अपराध में जुर्माने के स्तर को बदला है. इन नये अपराधों में लेवल दो, तीन में गेंद से छेड़छाड़ को छोड़कर धोखाधड़ी से अनुचित फायदा उठाने का प्रयास करना शामिल है.

लेवल तीन अपराध के लिये अधिकतम सजा को आठ निलंबन अंक से बढ़ाकर 12 निलंबन अंक (छह टेस्ट मैच या 12 वनडे के बराबर) कर दिया है. विश्व कप में एक साल से भी कम समय बचा है आईसीसी ने मौजूदा खेल की स्थितियों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू