ICC CWC 2019: आलोचनाओं की वजह से हसन अली ने भारत के समर्थन में किए ट्वीट को डिलीट किया
भारत के खिलाफ विश्व कप के मैच में मिली हार के बाद कप्तान सरफराज अहमद के साथ-साथ तेज गेंदबाज हसन अली की भी जमकर आलोचना हुई. जिसके बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है.
ICC Cricket World Cup 2019: भारत के खिलाफ विश्व कप के मैच में मिली हार के बाद कप्तान सरफराज अहमद के साथ-साथ तेज गेंदबाज हसन अली की भी जमकर आलोचना हुई. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड पर खेले गए मैच में भारत ने डकवर्थ-लुइस के आधार पर पाकिस्तान को 89 रनों से शिकस्त दी. हसन ने मैच में नौ ओवर में 84 रन दिए और शोएब अख्तर समेत कई लोगों ने उनकी आलोचना की.
मैच के बाद भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर जमकर खुशी बनाई और हसन भी इसमें शामिल हुए. एक पत्रकार ने ट्वीट किया, "भारतीय टीम को जीत के लिए सुभकामनाएं. उन्होंने हमें एक भारतीय के रूप में गर्व करने एवं जश्न बनाने का मौका दिया. भारत अब विश्व कप जीतो."
हसन ने इस पर जवाब दिया, "मुबारक हो आपकी दुआ पूरी हो गई." इसके बाद, 24 वर्षीय गेंदबाज की जमकर आलोचना हुई जिसके कारण उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया.
Tags
संबंधित खबरें
भारत में X पर अश्लील कंटेंट बैन: एलन मस्क के प्लेटफॉर्म के फैसले पर यूजर्स की मीम्स के जरिए तीखी प्रतिक्रिया
भारत में X पर अश्लील कंटेंट बैन? एलन मस्क के प्लेटफॉर्म पर एडल्ट वीडियो को लेकर यूजर्स के दावे
अरिजीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की खबरों के बीच फैंस के लिए लिखा भावुक संदेश; बताया कब तक रिलीज होंगे नए गाने (See Post)
'Teh Pucuk' 17 मिनट का वायरल वीडियो: क्या है इस अजीब ट्रेंड के पीछे की सच्चाई? जानें फैक्ट चेक और फिशिंग स्कैम का अलर्ट
\