क्रिकेट

ICC Champions Trophy 2025: इंग्लैंड पर अफगानिस्तान की जीत पर फिर एक बार इरफान पठान ने 'अफगान जलेबी' गाने पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान जो अफगानिस्तान की फिर एक बार आईसीसी जीत का जश्न मनाते नजर आए. उन्हें फिर से बॉलीवुड गीत 'अफगान जलेबी' पर नाचते हुए देखा गया. जिसका वीडियो इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है.

ICC Champions Trophy 2025: इंग्लैंड पर अफगानिस्तान की जीत पर फिर एक बार इरफान पठान ने 'अफगान जलेबी' गाने पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
Irfan Pathan (Photo: Instagram)

ICC Champions Trophy 2025: पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान जो अफगानिस्तान की फिर एक बार आईसीसी जीत का जश्न मनाते नजर आए. उन्हें फिर से बॉलीवुड गीत 'अफगान जलेबी' पर नाचते हुए देखा गया. जिसका वीडियो इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है. बता दें की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 26 फरवरी को हशमतुल्लाह शाहिदी के नेतृत्व वाली टीम ने इंग्लैंड को हरा दिया. यह अफगानिस्तान की लगातार इंग्लैंड पर आईसीसी टूर्नामेंट में दूसरी जीत है. इससे पहले वर्ल्ड कप 2023 में भी अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था. इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल की रेस में अपने आप को जीवित रखी है. वहीं इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई है.

अफगानिस्तान की जीत पर फिर इरफान पठान ने 'अफगान जलेबी' गाने पर किया डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2025 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).