क्रिकेट

England vs South Africa, 3rd T20I Match Abandoned Due To Rain: बारिश की वजह से रद्द इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का तीसरा टी20 मुकाबला, सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म

इस सीरीज के जरिये दोनों टीमें आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप की तैयारियों को परखेंगी. दूसरे टी20 मुकाबले में मिली जीत के बाद इंग्‍लैंड की टीम अपने होमग्राउंड पर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं, दक्षिण अफ्रीका अपने चोटिल खिलाड़‍ियों से परेशान है. डेविड मिलर हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

England vs South Africa, 3rd T20I Match Abandoned Due To Rain: बारिश की वजह से रद्द इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का तीसरा टी20 मुकाबला, सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (Credit: X/Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2025 (T20I Series 2025) का तीसरा और निर्याणक मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को खेला जाना था. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) में खेला जाना था. तीसरा टी20 मुकाबला बारिश की वजह से बिना टॉस हुए ही रद्द हो गया. इसके साथ ही सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ. दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 146 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में धमाकेदार वापसी की थीं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर थीं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहें थे.

तीसरा टी20 मुकाबला बारिश की वजह से बिना टॉस हुए ही रद्द हो गया

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2025 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).