क्रिकेट

Lionel Messi's GOAT Tour of India 2025: हैदराबाद बनेगा लियोनल मेसी के ‘GOAT टूर ऑफ इंडिया’ का नया पड़ाव, अब चार शहरों में बिखेरेंगे जादुई जलवा, देखें पूरी शेड्यूल

लियोनल मेसी का यह बहुचर्चित भारत दौरा 13 दिसंबर से कोलकाता से शुरू होगा. यहीं साल्ट लेक स्टेडियम में वह अपने प्रशंसकों से मुलाकात करेंगे. कोलकाता से वे सीधे हैदराबाद पहुंचेंगे, जहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ‘GOAT कप’ के तहत एक सेलिब्रिटी मैच खेला जाएगा. साथ ही, मेसी यहां संगीत कार्यक्रम, फुटबॉल क्लिनिक और एक सम्मान समारोह में भी हिस्सा लेंगे.

Lionel Messi's GOAT Tour of India 2025: हैदराबाद बनेगा लियोनल मेसी के ‘GOAT टूर ऑफ इंडिया’ का नया पड़ाव, अब चार शहरों में बिखेरेंगे जादुई जलवा, देखें पूरी शेड्यूल
लियोनेल मेस्सी (Photo Credit:X@InterMiamiCF)

Lionel Messi's GOAT Tour of India 2025: लियोनल मेसी के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. अर्जेंटीना के इस फुटबॉल लीजेंड के बहुप्रतीक्षित ‘GOAT टूर ऑफ इंडिया 2025’ में अब अहमदाबाद की जगह हैदराबाद को शामिल किया गया है. आयोजकों ने यह फैसला तब लिया जब केरल में प्रस्तावित अर्जेंटीना का फ्रेंडली मैच रद्द कर दिया गया. ऐसे में दक्षिण भारत के प्रशंसकों को खुशखबरी देते हुए हैदराबाद को टूर में जोड़ा गया है. आयोजक सतद्रु दत्ता ने पीटीआई से बात करते हुए पुष्टि की कि, “अब हम दक्षिण भारत को भी कवर कर रहे हैं. यह उन लाखों फुटबॉल प्रेमियों को समर्पित एक श्रद्धांजलि होगी जो मेसी को लाइव देखने का सपना देख रहे थे.” FC गोवा के खिलाफ AFC चैंपियंस लीग मैच के लिए भारत पहुंची सऊदी अरब की क्लब अल-नस्र, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई चर्चा

चार शहरों में होगा मेसी का जादू

लियोनल मेसी का यह बहुचर्चित भारत दौरा 13 दिसंबर से कोलकाता से शुरू होगा. यहीं साल्ट लेक स्टेडियम में वह अपने प्रशंसकों से मुलाकात करेंगे. कोलकाता से वे सीधे हैदराबाद पहुंचेंगे, जहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ‘GOAT कप’ के तहत एक सेलिब्रिटी मैच खेला जाएगा. साथ ही, मेसी यहां संगीत कार्यक्रम, फुटबॉल क्लिनिक और एक सम्मान समारोह में भी हिस्सा लेंगे.

इसके बाद 14 दिसंबर को मेसी मुंबई पहुंचेंगे, जहां वानखेड़े स्टेडियम में एक 7-सदस्यीय सेलिब्रिटी फ्रेंडली मैच खेला जाएगा. इस कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सितारों और भारतीय खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है. 15 दिसंबर को मेसी नई दिल्ली पहुंचेंगे और अपने भारत दौरे का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ करेंगे.

लियोनल मेसी का पूरा कार्यक्रम:

13 दिसंबर – कोलकाता आगमन, साल्ट लेक स्टेडियम में मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम

13 दिसंबर – हैदराबाद आगमन, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ‘GOAT कप’ मैच, संगीत कार्यक्रम और फैन इंटरैक्शन

14 दिसंबर – मुंबई आगमन, वानखेड़े स्टेडियम में फ्रेंडली 7-सदस्यीय मैच और विशेष समारोह

15 दिसंबर – नई दिल्ली आगमन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ भारत दौरे का समापन

भारत में मेसी की लोकप्रियता किसी ग्लोबल स्टार से कम नहीं हैं. कोलकाता से लेकर केरल तक फुटबॉल के लिए उनकी दीवानगी जगजाहिर है. आयोजकों के मुताबिक, ‘GOAT टूर ऑफ इंडिया’ न सिर्फ एक खेल आयोजन है बल्कि यह उन लाखों भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के सपने को साकार करने जैसा है जो मेसी को अपने देश की मिट्टी पर खेलते और मुस्कुराते देखना चाहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2025 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).