क्रिकेट

Fact Check: क्या चोट से उबर ICU से बाहर आए श्रेयस अय्यर, सिडनी के अस्पताल का किया धन्यवाद? यहां देखें वायरल वीडियो की सच्चाई

अगले अपडेट में बीसीसीआई ने बताया कि अय्यर को पेट में गंभीर चोट लगी है, जिससे आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) हुआ और इलाज करके खतरे को टाल दिया गया है. बोर्ड ने यह भी जोड़ा कि अय्यर की हालत अब स्थिर है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें आगे भी रखा जाएगा. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक यूजर ने पोस्ट साझा कर दावा किया कि भारतीय स्टार ने आईसीयू से बाहर आने के बाद सिडनी की मेहमाननवाज़ी का धन्यवाद किया

Fact Check: क्या चोट से उबर ICU से बाहर आए श्रेयस अय्यर, सिडनी के अस्पताल का किया धन्यवाद? यहां देखें वायरल वीडियो की सच्चाई
Shreyas Iyer. (Photo credits: Instagram/relatablereels_7)

Did Shreyas Iyer Come Out of ICU? भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान कैच पकड़ते समय अपनी पसलियों में चोट लग गई. कैच पकड़ने के बाद भारतीय स्टार खिलाड़ी काफी दर्द में नजर आए और तुरंत उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. माना जा रहा था कि यह पसलियों में चोट है, लेकिन जांच के बाद यह मामला और गंभीर निकला और अय्यर को सिडनी के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया. बीसीसीआई ने बाद में स्वास्थ्य अपडेट दिया, जिसमें बताया गया कि स्कैन में अय्यर की तिल्ली (स्प्लींन) में कटाव (लैसरेशन) की चोट पाई गई, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया. श्रेयस अय्यर ने खुद दिया फिटनेस अपडेट, जानिए कैसी है स्थिति?

अगले अपडेट में बीसीसीआई ने बताया कि अय्यर को पेट में गंभीर चोट लगी है, जिससे आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) हुआ और इलाज करके खतरे को टाल दिया गया है. बोर्ड ने यह भी जोड़ा कि अय्यर की हालत अब स्थिर है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें आगे भी रखा जाएगा. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक यूजर ने पोस्ट साझा कर दावा किया कि भारतीय स्टार ने आईसीयू से बाहर आने के बाद सिडनी की मेहमाननवाज़ी का धन्यवाद किया. नीचे वह वीडियो देखा जा सकता है.

श्रेयस अय्यर का भ्रामक दावा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 💎💗 (@relatablereels_7)

जानिए क्या है सच्चाई

नहीं, श्रेयस अय्यर ने ICU से बाहर आने के बाद अपनी स्प्लीन की चोट के संदर्भ में सिडनी की मेहमाननवाज़ी के लिए कोई टिप्पणी नहीं की है, जो उन्हें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया(IND vs AUS) तीसरे वनडे 2025 के दौरान सिडनी में लगी थी. डिटेल्ड फैक्ट चेक में सामने आया है कि वीडियो फेक नहीं है, बल्कि उसमें दी गई जानकारी फेक या भ्रामक है. सिडनी, ऑस्ट्रेलिया का लोकेशन टैग भी फर्जी है और श्रेयस अय्यर की असली लोकेशन का कोई प्रमाण नहीं देता. इसके अलावा, अय्यर ने स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ICU से बाहर आने के बाद सिडनी की मेहमाननवाज़ी के लिए कोई वीडियो या पोस्ट साझा नहीं किया है. असल में, श्रेयस अय्यर के ऑरिजिनल वीडियो का एक छोटा हिस्सा एडिट किया गया था ताकि यह भ्रामक जानकारी फैलाई जा सके. ओरिजिनल क्लिप में अय्यर 'द लैंडमार्क टावर्स' के लिए धन्यवाद कह रहे थे, जो कानपुर में स्थित है.

श्रेयस अय्यर की ओरिजनल क्लिप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Balram Singh (@chefbalram)

श्रेयस अय्यर ने प्लीहा की चोट के बाद शेयर किया पहला संदेश

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने स्प्लीन की चोट के बाद अस्पताल में कई दिन बिताने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है. अय्यर, जिन्हें स्प्लीन की चोट के चलते सिडनी में ICU में भर्ती होना पड़ा था, ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया. अय्यर ने बताया कि वह अब स्वस्थ हो रहे हैं और हर दिन उनकी हालत में सुधार हो रहा है.

श्रेयस अय्यर की प्लीहा की चोट के बाद का रिएक्शन

भारतीय बल्लेबाज़ ने एक्स पर लिखा, "मैं फिलहाल रिकवरी प्रोसेस में हूं और हर दिन बेहतर महसूस कर रहा हूं. मुझे जो भी शुभकामनाएं और समर्थन मिला है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मुझे अपनी दुआओं में शामिल रखने के लिए धन्यवाद." रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर करीब दो महीने तक क्रिकेट से बाहर रह सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2025 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).