Harmanpreet Kaur New Record: हरमनप्रीत कौर ने टी20 में अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाली बनी दूसरी भारतीय बल्लेबाज

महिला प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस महिला और दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच 15 फरवरी को वडोदरा (Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम (Kotambi Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया हैं.

Harmanpreet Kaur (Photo: X)

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस महिला और दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच 15 फरवरी को वडोदरा (Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम (Kotambi Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया. इस मैच में मुंबई की ओर से नैट साइवर-ब्रंट 80 रन और हरमनप्रीत कौर 42 रन की शानदार पारी खेली. हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में 22 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौका और 3 छक्का लगाई. इस बीच हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की.

यह भी पढें: GGT W vs UP W WPL 2025 Live Streaming: आज महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

दरअसल, मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान टी20 क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे किए. हरमनप्रीत स्मृति मंधाना के बाद टी20 क्रिकेट में 8000 रन तक पहुंचने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं. हरमनप्रीत को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 37 रनों की जरूरत थी और वह पहली पारी के 11वें ओवर में यह मुकाम हासिल कर गईं.

अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो हरमनप्रीत कौर ने 178 टी20 मैचों में 3,589 रन बनाए हैं और इसके साथ ही उन्होंने अपनी घरेलू टीम पंजाब के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है. स्मृति मंधाना के नाम वर्तमान में 8,349 रन हैं, जबकि सूची में तीसरे स्थान पर जेमिमा रोड्रिग्स हैं. जिन्होंने अपने छोटे से करियर में अब तक 5,826 रन बनाई हैं.

टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय

खिलाड़ी रन
स्मृति मंधाना 8349
हरमनप्रीत कौर 8005
जेमिमा रोड्रिग्स 5826
शेफाली वर्मा 4542
मिताली राज 4329
दीप्ति शर्मा 3889

 

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs SL W, Women's Asia Cup 2026 Final Match Preview: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका महिला फाइनल में आज होगा महामुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India Women vs Sri Lanka Women Women's Asia Cup 2026 Final Live Streaming: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका महिला फाइनल मुकाबले में आज होगा महामुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

India Women vs Sri Lanka Women Women's Asia Cup 2026 Final Match Date And Time: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका फाइनल मुकाबला आज, कब और कितने बजे से खेला जाएगा मैच? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India Women vs Sri Lanka Women Women's Asia Cup 2026 Final Stats And Preview: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच आज होगी खिताबी जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू