क्रिकेट

Gujarat Beat Hyderabad, TATA IPL 2025 51th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर; यहां देखें GT बनाम SRH मैच का स्कोरकार्ड

Gujarat Beat Hyderabad, TATA IPL 2025 51th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर; यहां देखें GT बनाम SRH मैच का स्कोरकार्ड
गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad, TATA IPL 2025 51th Match Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. आईपीएल के 18वें सीजन का 51वां मुकाबला आज यानी 2 मई को गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन में अपनी सातवीं जीत हासिल कर ली हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: GT vs SRH, TATA IPL 2025 51th Match 1st Inning Scorecard: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 225 रनों का विशाल लक्ष्य, शुभमन गिल और जोस बटलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 87 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 224 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 76 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शुभमन गिल ने 38 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के लगाए. शुभमन गिल के अलावा ने जोस बटलर 64 रन बनाए.

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को जीशान अंसारी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. जयदेव उनादकट के अलावा जीशान अंसारी और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट चटकाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 225 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज भी धुआंधार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 27 गेंदों पर 49 रन जड़ दिए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 186 रन ही बना सकीं. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 74 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 41 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 23 रन बटोरे.

वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम को प्रसीद कृष्ण ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. गुजरात टाइटंस की ओर से प्रसीद कृष्ण और मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. प्रसीद कृष्ण और मोहम्मद सिराज के अलावा जेराल्ड कोएत्ज़ी और ईशांत शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी: 224/6, 20 ओवर (साई सुदर्शन 48 रन, शुभमन गिल 76 रन, जोस बटलर 64 रन, वाशिंगटन सुंदर 21 रन, शाहरुख खान नाबाद 6 रन, राहुल तेवतिया 6 रन और राशिद खान 0 रन.)

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (जीशान अंसारी 1 विकेट, पैट कमिंस 1 विकेट और जयदेव उनादकट 3 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: 186/6, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 74 रन, ट्रेविस हेड 20 रन, ईशान किशन 13 रन, हेनरिक क्लासेन 23 रन, अनिकेत वर्मा 3 रन, नितीश कुमार रेड्डी नाबाद 21 रन, कामिंदु मेंडिस 0 रन और पैट कमिंस नाबाद 19 रन.)

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (प्रसीद कृष्ण 2 विकेट, जेराल्ड कोएत्ज़ी 1 विकेट, ईशांत शर्मा 1 विकेट, मोहम्मद सिराज 2 विकेट).

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).