क्रिकेट

GT vs RR, TATA IPL 2025 23rd Match Winner Prediction: राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत का चौका लगाने उतरेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले तीनों मैचों में जीत दर्ज की थी और शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस की टीम अपने जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. अब तक गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है. ये सलामी जोड़ी एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेगी.

GT vs RR, TATA IPL 2025 23rd Match Winner Prediction: राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत का चौका लगाने उतरेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans And Rajasthan Royals, TATA IPL 2025 23rd Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 23वां मुकाबला आज यानी नौ अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में गुजरात टाइटंस ने चार मुकाबले खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस की टीम को तीन मुकाबलों में जीत हासिल हुई हैं. जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम भी चार मैच खेली हैं. इस बीच राजस्थान रॉयल्स ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की हुई है. GT vs RR T20 Stats In TATA IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के कंधों पर हैं. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस अपने घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स भी कांटे की टक्कर देगी.

गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले तीनों मैचों में जीत दर्ज की थी और शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस की टीम अपने जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. अब तक गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है. ये सलामी जोड़ी एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेगी.

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी. उस मैच में जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी की थी. जोफ्रा आर्चर नई गेंद के साथ विपक्षी बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स अपने कप्तान संजू सैमसन से भी बड़ी पारी की उम्मीद करेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (GT vs RR Head To Head)

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पड़ला भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस की टीम ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स को महज एक मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह पहली भिड़ंत है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी थीं. राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी इकलौती जीत आईपीएल 2023 में दर्ज की थी.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (GT vs RR Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर गुजरात टाइटंस की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. गुजरात टाइटंस के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 23वां टी20 मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना: 55%

राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और इशांत शर्मा.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक और संदीप शर्मा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).