Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 9th Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच पिछले आईपीएल सीजन में दो मुकाबले हुए थे, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था. बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वह मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया था, जिसमें गुजरात टाइटंस ने करीबी मुकाबले में जीत हासिल की थी.
दोनों ही टीमें शानदार खिलाड़ियों के साथ इस मुकाबले में उतर रही हैं. गुजरात टाइटंस अपने पहले मैच में हार के बाद वापसी करना चाहेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल, साई सुदर्शन और राशिद खान पर नजरें होंगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और जोफ्रा आर्चर अहम भूमिका निभा सकते हैं.
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (GT vs RR Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम को 2 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे. जिसमें गुजरात टाइटंस ने एक मुकाबला 58 रन से जीता था, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने दूसरा मैच 8 विकेट से अपने नाम किया था. आईपीएल 2024 में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट से जीता था.
पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में मिली हार के बाद गुजरात टाइटंस अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. हालांकि, टीम के बल्लेबाज पहले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. ऐसे में शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी और टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से एक बार फिर तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रविंद्र जडेजा अहम भूमिका निभा सकते हैं.
टाटा आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां काली और लाल मिट्टी की पिचें देखने को मिलती हैं. लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को अधिक मदद देती है, जबकि काली मिट्टी की पिच पर स्पिनरों को सहायता मिलती है. बल्लेबाजों के लिए यह मैदान आमतौर पर अनुकूल रहता है, हालांकि शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है.
गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने पिछले 10 मैचों में 53.44 की औसत से 481 रन बनाए हैं. साई सुदर्शन के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 443 रन निकले हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने पिछले 10 मैचों में 161.25 की स्ट्राइक रेट से 490 रन बनाए हैं. गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले 10 मैचों में 8.93 की इकॉनमी से 18 विकेट लिए हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने पिछले 8 मैचों में 8.53 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RR 9th T20 Match Playing Prediction)
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY