क्रिकेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है. पिछले आईपीएल सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की थी. आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जहां मुंबई इंडियंस ने 180 रन का स्कोर डिफेंड करते हुए 59 रन से जीत हासिल की थी.

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 8th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पहले मुकाबले में जीत के बाद इस मैच में भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी और वह अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 9th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs MI 8th T20 Match Playing)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Delhi Capitals Cricket Team vs Mumbai Indians Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है. पिछले आईपीएल सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की थी. आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जहां मुंबई इंडियंस ने 180 रन का स्कोर डिफेंड करते हुए 59 रन से जीत हासिल की थी.

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 16 मुकाबलों में जीत मिली है. हालांकि, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड बेहतर रहा है, जहां टीम ने 13 में से 7 मैच जीते हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम को 141 रन पर रोक दिया था और मैच जीत लिया था. वहीं, मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मैच में 224 रन का लक्ष्य हासिल कर अपनी ताकत दिखाई थी.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2026 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).