England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड बनाम नेपाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने नेपाल को 4 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने इस टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल कर ली हैं. वहीं, नेपाल की टीम को अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हैं. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहें हैं. जबकि,नेपाल की कमान रोहित पौडेल (Rohit Paudel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज पांच रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद जोस बटलर और जैकब बेथेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 43 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 184 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने सबसे ज्यादा 55 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जैकब बेथेल ने 35 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए. जैकब बेथेल के अलावा हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए.

दूसरी तरफ, नेपाल की टीम को शेर मल्ला ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह और नंदन यादव ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. दीपेंद्र सिंह और नंदन यादव के अलावा शेर मल्ला और संदीप लामिछाने ने एक-एक विकेट चटकाए. नेपाल की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 185 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 37 बोर्ड पर जड़ दिए.  नेपाल की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 180 रन ही बना सकीं. नेपाल की तरफ से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सबसे ज्यादा 44 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने महज 29 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाए. दीपेंद्र सिंह ऐरी के अलावा लोकेश बम ने नाबाद 39 रन बटोरे.

वहीं, इंग्लैंड की टीम को लियाम डॉसन ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. लियाम डॉसन के अलावा ल्यूक वुड, जोफ्रा आर्चर, विल जैक और सैम करन ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 184/7, 20 ओवर (फिलिप साल्ट 1 रन, जोस बटलर 26 रन, जैकब बेथेल 55 रन, टॉम बैंटन 2 रन, हैरी ब्रूक 53 रन, सैम करन 2 रन, विल जैक नाबाद 39 रन, जोफ्रा आर्चर 1 रन और लियाम डॉसन नाबाद 0 रन.)

नेपाल की गेंदबाजी: (दीपेंद्र सिंह 2 विकेट, शेर मल्ला 1 विकेट, नंदन यादव 2 विकेट और संदीप लामिछाने 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

नेपाल की बल्लेबाजी: 180/6, 20 ओवर (कुशल भुर्टेल 29 रन, आसिफ शेख 7 रन, रोहित पौडेल 39 रन, दीपेंद्र सिंह ऐरी 44 रन, आरिफ शेख 10 रन, लोकेश बम नाबाद 39 रन, गुलसन झा 1 रन और करण केसी नाबाद 1 रन.)

इंग्लैंड की गेंदबाजी: (लियाम डॉसन 2 विकेट, जोफ्रा आर्चर 1 विकेट, ल्यूक वुड 1 विकेट, विल जैक 1 विकेट और सैम करन 1 विकेट).

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.