ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: 1996 की विश्व विजेता टीम का हिस्सा थे कुमार धर्मसेना, आज फाइनल मुकाबले में कर रहे हैं अंपायरिंग

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जा रहा है. मैच में मॉरिस इरेसमस और कुमार धर्मसेना अंपायरिंग कर रहे हैं. कुमार धर्मसेना इकलौते ऐसे शख्स हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग भी की है और एक खिलाड़ी के रूप में भी फाइनल खेल चुके हैं

1996 की विश्व विजेता टीम का हिस्सा थे कुमार धर्मसेना (Photo Credits: Getty Images)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) में आज इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच फाइनल मैच खेला जा रहा है. मैच में मॉरिस इरेसमस और कुमार धर्मसेना अंपायरिंग कर रहे हैं. कुमार धर्मसेना (Kumar Dharmasena) इकलौते ऐसे शख्स हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग भी की है और एक खिलाड़ी के रूप में भी फाइनल खेल चुके हैं. दरअसल, साल 1996 में जब श्रीलंकाई टीम ने वर्ल्ड कप जीता था तब धर्मसेना उस टीम का हिस्सा थे.

वर्ल्ड कप 1996 के फाइनल में श्रीलंका का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 241 रनों का लक्ष्य दिया था. श्रीलंका 7 विकेट से इस मैच को जीतने में सफल हुई थी. फाइनल में अरविंद डी सिल्वा ने शानदार शतक जड़ा था. साथ ही उन्होंने 3 विकेट भी झटके थे. धर्मसेना ने फाइनल मुकाबले में 1 विकेट लिया था.

यह भी पढ़ें:- ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: मैच से पहले फुटबॉल खेलते हुए नजर आए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, देखें वीडियो

आपको बता दें कि फाइनल में कुमार धर्मसेना को अंपायरिंग करते हुए देखने के बाद इंग्लैंड के फैन्स नाखुश है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जब इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय अपने शतक के करीब थे, तब पैट कमिंस ने उनको विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट करवाया था. बाद में ये पता चला था कि बल्ले और गेंद का संपर्क ही नहीं हुआ था. कुमार धर्मसेना के निर्णय से जेसन रॉय भी काफी निराश थे और उन्होंने फील्ड अंपायर्स के साथ

बहस भी की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\