ENG vs IND 2nd Test Day 3 (Lunch Report): जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने विकेट पर जमाया पैर, इंग्लैंड 216/3

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन मेजबान टीम ने सधी शुरुआत की है. इंग्लैंड के लिए आज पारी की शुरुआत कल के नाबाद बल्लेबाज जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने की.

जो रूट और जॉनी बेयरस्टो (Photo Credits: ICC)

लंदन, 14 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन (London) स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन मेजबान टीम ने सधी शुरुआत की है. इंग्लैंड के लिए आज पारी की शुरुआत कल के नाबाद बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने की. दोनों खिलाड़ियों ने संभलकर खेलते हुए लंच तक बिना किसी नुकसान के 216 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान जो रूट 171 गेंद में नौ चौके की मदद से 89 और बेयरस्टो 91 गेंद में छह चौके की मदद से 51 रन बनाकर खेल रहे हैं.

इससे पहले कल इंग्लैंड ने भारतीय को पहली पारी में 364 रन पर ऑल आउट करने के बाद अपनी पारी की शुरुआत की. इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत रोरी बर्न्स (Rory Burns) और डोम सिबली (Dom Sibley) ने की. टीम को पहला झटका सिबली के रूप में लगा. वह 11 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बनें. टीम इस बड़े झटके से उबर पाती इससे पहले पांच साल बाद टीम में वापसी कर रहे हसीब हमीद (Haseeb Hameed) भी बिना खाता खोले पवेलियन चलते बनें. हमीद को सिराज ने बोल्ड किया.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd Test 2021: लॉर्ड्स में Joe Root का जलवा, इंग्लैंड के लिए यह कारनामा करने वाले बनें दूसरे टेस्ट क्रिकेटर

इसके बाद विकेट पर आए कप्तान जो रूट ने रोरी बर्न्स के साथ संभलकर खेलते हुए स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन 108 रन के स्कोर पर बर्न्स का धैर्य जवाब दे गया और वह अपने अर्धशतक से एक रन पहले मोहम्मद शमी का शिकार बनें. शमी ने बर्न्स को उनके 49 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर एलबीडबल्यू किया.

भारत के लिए पहली पारी में अबतक मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी सफल गेंदबाज रहे हैं. सिराज ने जहां 17 ओवर की गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए हैं. वहीं शमी ने रोरी बर्न्स के रूप में एक सफलता प्राप्त की है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड