ENG vs IND 2nd Test 2021: भारतीय जर्सी पहनकर मैदान में घुसा बाहरी व्यक्ति, उसकी हरकतों से हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे वहां उपस्थित लोग देखकर अवाक रह गए.

भारतीय जर्सी पहनकर मैदान में घुसा बाहरी व्यक्ति (Photo Credits: Twitter)

लंदन, 15 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन (London) स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे वहां उपस्थित लोग देखकर अवाक रह गए. दरअसल भारतीय टीम जब मैदान में क्षेत्ररक्षण कर रही थी, उसी दौरान एक स्थानीय क्रिकेट प्रशंसक भारतीय जर्सी पहनकर बीच मैदान में घुस गया और जब उसे सुरक्षाकर्मी बाहर निकालने लगे तो वह अपने टीशर्ट पर बनें बीसीसीआई (BCCI) के लोगो की तरफ इशारा करने लगा.

मैच के दौरान बाहरी व्यक्ति को भारतीय जर्सी में देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी अचंभित रह गए और उसकी हरकतों को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. इस दौरान मैदान में क्षेत्ररक्षण कर भारतीय खिलाड़ियों को भी बाहरी व्यक्ति के उपर हंसते हुए देखा गया. वहां उपस्थित सुरक्षाकर्मी किसी तरह उस बाहरी शख्स को लेकर मैदान के बाहर गए तब जाकर दोबारा खेल शुरू हुआ.

यह भी पढ़ें- Independence Day 2021: देश में 75वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, भारतीय क्रिकेटरों ने इस खास मैसेज के साथ देशवासियों को दी शुभकामनाएं

बात करें दूसरे टेस्ट मैच के बारे में तो विपक्षी टीम इंग्लैंड ने भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 364 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में 391 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान जो रूट (Joe Root) ने 180 रन की सर्वाधिक नाबाद शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 321 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके लगाए.

रूट के अलावा इंग्लैंड के लिए पहली पारी में दूसरे सर्वोच्च स्कोरर मध्यक्रम के 31 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) रहे. उन्होंने टीम के लिए पहली पारी में 107 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd Test Day 3: इंग्लिश प्रशंसकों की आपत्तिजनक हरकत, केएल राहुल के उपर फेंकी गई बीयर कॉर्क, देखें तस्वीर

भारत के लिए पहली पारी में 27 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 30 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 94 रन खर्च कर सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. सिराज के अलावा टीम के लिए इशांत शर्मा ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी