IPL 2024: ऋषभ पंत की वापसी पर संशय बरकार, DC के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने बनाया खास प्लान

रिकी पोटिंग ने कहा, "हमें एक बड़ा फैसला लेना होगा. अगर ऋषभ पंत फिट हुए तो हम चाहेंगे कि वह कप्तानी के लिए भी आगे आएं, लेकिन अगर वे पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो हम कोशिश करेंगे कि उन्हें कोई और रोल दिया जाए। हमें अभी भी कुछ फैसले लेने हैं."

Rishabh Pant (Photo Credit: Delhi Capitals)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है, जो अब आईपीएल 2024 के जरिए मुमकिन होने वाला है. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि वह ऋषभ पंत की वापसी को लेकर खास प्लान तैयार कर रहे हैं. सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद पंत आईपीएल के आगामी सीजन में क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं.  द आईसीसी रिव्यू के एक एपिसोड में बोलते हुए पोंटिंग ने उम्मीद जताई कि पंत टूर्नामेंट की शुरुआत से ही टीम का नेतृत्व करेंगे, बशर्ते उनकी फिटनेस ठीक रहे. यह भी पढ़ें: अंबाती रायडू का मानना, एमएस धोनी के रिटायर होने के बाद टीम इंडिया का ये स्टार हो सकते है चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान 

रिकी पोटिंग ने कहा, "हमें एक बड़ा फैसला लेना होगा. अगर ऋषभ पंत फिट हुए तो हम चाहेंगे कि वह कप्तानी के लिए भी आगे आएं, लेकिन अगर वे पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो हम कोशिश करेंगे कि उन्हें कोई और रोल दिया जाए। हमें अभी भी कुछ फैसले लेने हैं."

उन्होंने यह भी कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ने वापसी के लिए काफी प्रयास किए हैं और हाल के अभ्यास सत्रों में उनकी सहभागिता से लगता है कि दिल्ली कैपिटल तैयारी में है कि मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ 23 मार्च को वह मैदान पर हों.

पोंटिंग ने कहा, "उसने पिछले कुछ हफ्तों में अभ्यास मैच खेले हैं, जो हमारे लिए वास्तव में अच्छा है। मुझे पता है कि उसने अपने शरीर और अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है. ताकि वह उस स्तर पर वापस आ सके जिसके लिए वो जाना जाता है."

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिसंबर 2022 में खतरनाक कार दुर्घटना और महीनों के दर्द को सहन करनेवाले पंत की वापसी को लेकर खुशी व्यक्त की.

उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और पंत की वापसी को लेकर काफी उम्मीदें लगाए बैठा हूं. केवल दिल्ली कैपिटल्स के कोच के रूप में नहीं, बल्कि मैं उन्हें फिर से क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहता हूं. "

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया, दर्ज किया सीजन की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट