MS Dhoni करेंगे कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिंग, 2 हजार कड़कनाथ मुर्गे के चूजों का ऑर्डर

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) रांची (Ranchi) में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के झाबुआ जिले में पाए जाने वाले कड़कनाथ के मुर्गे की फार्मिग करते नजर आए तो अचरज नहीं होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने दो हजार चूजे खरीदने का ऑर्डर झाबुआ के आदिवासी किसान को दिया है.

धोनी पहुंचे दिल्ली

भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) रांची (Ranchi) में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के झाबुआ जिले में पाए जाने वाले कड़कनाथ के मुर्गे की फार्मिग करते नजर आए तो अचरज नहीं होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने दो हजार चूजे खरीदने का ऑर्डर झाबुआ के आदिवासी किसान को दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी अपने ग्रह नगर रांची में कड़कनाथ के मुर्गो की खेती करने का मन बनाया है. धोनी ने यह चूजे खरीदने के लिए झाबुआ के आदिवासी किसान विनोद मेंड़ा (Vinod Menda) को अग्रिम भुगतान के साथ दो हजार चूजे 15 दिसंबर तक रांची भेजने का ऑर्डर दिया है.

झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गा अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. आईएस तोमर (Dr. I.S. Tomar) ने संवाददाताओं को बताया है कि धोनी ने अपने मित्रों के जरिए संपर्क साधा था, लेकिन केंद्र में समय पर चूजे नहीं थे, इसलिए उन्हें झाबुआ के थांदला के आदिवासी किसान से संपर्क करने को कहा गया जो कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिग करते हैं.

यह भी पढ़े:  Mahendra Singh Dhoni स्वतंत्रता दिवस पर फहरा सकते हैं तिरंगा.

ज्ञात हो कि कड़कनाथ मुर्गा मध्यप्रदेश के झाबुआ की पहचान है और भारत सरकार से कड़कनाथ को जीआई टैग भी मिल चुका है. यह मुर्गा काले रंग का, काले खून, काले हड्डी और काले मांस के साथ लजीज स्वाद के लिए पहचाना जाता है. यह मुर्गा फैट और कोलेस्ट्रोल-फ्री भी होता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट