आस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज क्रिस लिन कहा- अपने आप को साबित करना चाहता हूं

आस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज क्रिस लिन का मानना है कि उनके अंदर काफी काबिलियत है, जिसका इस्तेमाल कर वह अपने आप को साबित करना चाहते हैं.

क्रिस लिन (Photo Credit: Twitter)

गोल्ड कोस्ट: आस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज क्रिस लिन का मानना है कि उनके अंदर काफी काबिलियत है, जिसका इस्तेमाल कर वह अपने आप को साबित करना चाहते हैं. आस्ट्रेलिया के यहां के मेट्रिकोन स्टेडियम में शनिवार रात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मात्र टी-20 मैच खेलना है. लिन के लिए यह मैच अपने आप को साबित करने का मौका है. लिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. इससे पहले वह संयुक्त अरब अमिरात में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भी विफल रहे थे.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट ने लिन के हवाले से लिखा है, "व्यक्तिगत तौर पर मैं मानता हूं कि मैं इस समय अच्छी फॉर्म में हूं. मैं गेंद को अच्छे से मार रहा हूं. लेकिन यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट है, विश्व में सर्वश्रेष्ठ और अगर आप यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हो तो आपको बाहर कर दिया जाएगा और दक्षिण अफ्रीका वैसे ही अपने खेल के शीर्ष पर है." यह भी पढ़ें- IPL 2019: आखिरी हिस्से में नहीं खेलेंगे इस देश के खिलाड़ी, जानें वजह

लिन ने कहा, "मैं घरेलू और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट, दोनों जगह अपने आप को साबित करना चाहता हूं. आप जब भी मैदान पर उतरते हैं तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं. मुझे अभी भी लगता है कि मेरे अंतर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को देने के लिए काफी कुछ है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट