क्रिकेट

Bangladesh vs West Indies, 1st T20I Match Video Highlights: पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 16 रनों से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें BAN बनाम WI मैच का पूरा हाइलाइट्स

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार यानी 29 अक्टूबर को चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा.

Bangladesh vs West Indies, 1st T20I Match Video Highlights: पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 16 रनों से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें BAN बनाम WI मैच का पूरा हाइलाइट्स
वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Full Highlights: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश को 16 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर वेस्टइंडीज की टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. जबकि, बांग्लादेश की टीम सीरीज में वापसी करने उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहें हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs West Indies T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश और वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Bangladesh National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज ताबड़तोड़ रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 59 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 165 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान शाई होप ने सबसे ज्यादा नाबाद 46 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शाई होप ने 28 गेंदों पर एक चौके और चार छक्के लगाए. शाई होप के अलावा रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 44 रन बनाए.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम को रिशद हुसैन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. तस्कीन अहमद के अलावा रिशद हुसैन ने एक विकेट चटकाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 77 रन के स्कोर पर टीम के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. बांग्लादेश की पूरी टीम 19.4 ओवर में महज 149 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लादेश की तरफ से तंज़ीम हसन साकिब ने सबसे ज्यादा 33 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान तंज़ीम हसन साकिब ने 27 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के लगाए. तंज़ीम हसन साकिब के अलावा तौहीद हृदयोय ने 28 रन बटोरे.

वहीं, वेस्टइंडीज की टीम को जेडेन सील्स ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से जेडेन सील्स और जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. जेडेन सील्स और जेसन होल्डर के अलावा अकील होसेन ने दो विकेट चटकाए. दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार यानी 29 अक्टूबर को चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2025 07:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).