BAN vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: एक और मैच चढ़ा बारिश की भेंट, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मैच रद्द

श्रीलंका का यह लगातार दूसरा मैच है जिसे बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के पिछले मैच में भी बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी।

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (File Photo)

ब्रिस्टल. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मंगलवार को यहां खेला जाने वाला क्रिकेट विश्व कप का लीग मैच लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला. मौजूदा टूर्नामेंट का यह लगातार दूसरा मैच है जिसका बारिश के कारण नतीजा नहीं निकला. सोमवार को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ मुकाबला भी बारिश के कारण 7.3 ओवर के खेल के बाद रद्द हो गया था. मैच की शुरुआत के निर्धारित समय से पहले से ही बारिश हो रही थी जिसके कारण टास भी नहीं हो सका. बीच में कुछ समय के लिए बारिश धीमी हुई जिससे मैच होने की उम्मीद बंधी थी लेकिन दोबारा बारिश तेज हो जाने के कारण मैच शुरू नहीं हो पाया. अंतत: अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार एक बजकर 57 मिनट पर मैच रद्द करने का फैसला किया.

श्रीलंका का यह लगातार दूसरा मैच है जिसे बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा. पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के पिछले मैच में भी बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी. इस तरह बांग्लादेश और श्रीलंका का यह मैच मौजूदा विश्व कप का तीसरा मुकाबला है जिसका बारिश के कारण नतीजा नहीं निकल पाया और टीमों को अंक बांटने पड़े. इससे पहले कभी किसी विश्व कप में तीन मैच बेनतीजा या रद्द नहीं हुए हैं. यह भी पढ़े-BAN vs SL, ICC Cricket World Cup 2019 Live Streaming: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका की मैच को Gazi TV और Hotstar ऐसे देखें लाइव

श्रीलंका के अब चार मैचों में एक जीत, एक हार और दो बेनतीजा मैचों से चार अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर चल रही है. बांग्लादेश के चार मैचों में एक जीत, दो हार और एक बेनतीजा मैच से तीन अंक हैं और टीम सातवें स्थान पर चल रही है.

दूसरे स्थान पर चल रहे इंग्लैंड, तीसरे स्थान पर चल रहे भारत, चौथे स्थान पर चल रहे आस्ट्रेलिया और श्रीलंका सभी के चार-चार अंक हैं जिसके बाद अंक तालिका में इनकी स्थिति नेट रन रेट से तय हुई है.

भारत हालांकि इन सभी टीमों में सबसे बेहतर स्थिति में है क्योंकि उसे दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है. इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया तीन-तीन मैच खेल चुके हैं जबकि श्रीलंका चार मैच खेल चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड