Where To Watch Bangladesh National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match Live Streaming And Telecast Details: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. बांग्लादेश टी20 इंटरनेशनल सीरीज में आत्मविश्वास के साथ आ रहा है, जिसने इसी विपक्ष के खिलाफ पिछले टेस्ट सीरीज में 2-0 की शानदार जीत हासिल की थी. आयरलैंड के लिए, यह सीरीज एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे कठिन टेस्ट अभियान के बाद फिर से शुरुआत कर सकते हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की कमान लिटन दास (Litton Das) के कंधों पर हैं. जबकि, आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: WPL 2026 Mega Auction Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा महिला प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
आयरलैंड की हालिया T20I फॉर्म भी अस्थिर रही है, जिसमें इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 2-0 की सीरीज हार शामिल है. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था जहां आयरिश टीम ने सिर्फ 14 ओवर में 125 रनों का लक्ष्य हासिल करके बांग्लादेश को 7 विकेट से धूल चटाई थी. हालांकि ये भी जान लीजिए कि ये मुकाबला तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा था, जिसे बांग्लादेश ने 2-0 से जीता था.
बांग्लादेश बनाम आयरलैंड हेड-टू-हेड टी20 रिकॉर्ड (BAN vs IRE T20I Head To Head)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के बीच कुल आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. बांग्लादेश की टीम ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज दो मैच में जीत मिली है. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं.
बांग्लादेश की टीम से तंजीद हसन और रिशद हुसैन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें आयरलैंड टीम की तो पॉल स्टर्लिंग और मार्क अडायर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 जुलाई को चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस आधे घंटे पहले होगा.
बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का भारत में टीवी टेलीकास्ट उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि किसी भी भारतीय ब्रॉडकास्ट नेटवर्क ने इस टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार हासिल नहीं किए हैं. इसलिए भारतीय दर्शक इस टूर्नामेंट को चाहे वह हिंदी हो या अंग्रेज़ी प्रसारण टीवी पर नहीं देख पाएंगे.
भारत में बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
हालांकि टीवी टेलीकास्ट नहीं है, लेकिन भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का मैच लाइव स्ट्रीमिंग का विकल्प उपलब्ध है. पाकिस्तान T20I Tri-Series 2025 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है. दर्शक मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से लॉग-इन करके मैचों का आनंद ले सकते हैं. ध्यान रहे कि यह स्ट्रीमिंग पेड होगी, इसलिए दर्शकों को मैच पास या टूर पास खरीदना पड़ेगा.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs IRE 1st T20I Probable Playing XI)
बांग्लादेश: तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), सैम हसन, नुरुल हसन, जेकर अली, मेहदी हसन, रिशद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), जॉर्डन नील, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), बेन कैलित्ज़, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीस, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल.
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY