AUS vs ENG 1st T20 Match 2020: रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 2 रन से हराया

डेविड मलान(66) और जोस बटलर(44) की उपयोगी पारियों के बाद अपने गेंदबाजों की सधी गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने यहां एजेस बाउल मैदान पर खेले गए पहले टी 20 मैच में आस्ट्रेलिया को दो रन से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

इंग्लैंड की टीम (Photo Credits: Getty Images)

डेविड मलान (66) और जोस बटलर(44) की उपयोगी पारियों के बाद अपने गेंदबाजों की सधी गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने यहां एजेस बाउल मैदान पर खेले गए पहले टी 20 मैच में आस्ट्रेलिया को दो रन से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने शुक्रवार रात निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 162 रन का स्कोर बनाया.

मेजबान इंग्लैंड की ओर से मलान ने ने 43 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के जबकि बटलर ने 29 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. उनके अलावा क्रिस जॉर्डन ने आठ गेंदों पर नाबाद 14 रनों का योगदान दिया. आस्ट्रेलिया की ओर से एश्टन एगर, केन रिचर्डसन और ग्लैन मैक्सवेल ने दो-दो जबकि पैट कमिंस को एक विकेट मिला.

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK 1st Test 2020: क्रिस वोक्स और जोस बटलर की शानदार अर्धशतकीय पारी, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया

इंग्लैंड से मिले 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया ने दमदार शुरूआत की. डेविड वार्नर(58) और कप्तान एरॉन फिंच (46) ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े. वार्नर ने 47 गेंदों पर चार चौके जबकि फिंच ने 32 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया.

उनके अलावा मार्कस स्टोयनिस ने 18 गेंदों पर 23 रनों की नाबाद पारी खेली. लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके और आस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन तक ही पहुंच सकी. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद ने दो-दो जबकि मार्क वुड ने एक विकेट अपने नाम किया.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल