लॉर्ड्स टेस्ट: ग्राउंड स्टाफ बने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों लंदन के लॉर्ड्स मैदान में ग्राउंड स्टाफ की मदद करते नजर आ रहे हैं. लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है.

अर्जुन तेंदुलकर (Photo Credits: Twitter @HomeOfCricket)

नई दिल्ली: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों लंदन के लॉर्ड्स मैदान में ग्राउंड स्टाफ की मदद करते नजर आ रहे हैं. लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें लिखा गया, "अर्जुन तेंदुलकर न सिर्फ एमसीसी यंग क्रिकेटर्स के साथ हाल ही में ट्रेनिंग कर रहे थे, बल्कि वह हमारे ग्राउंड स्टाफ की मदद भी कर रहे हैं."

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 क्रिकेट में पदार्पण किया था, जहां उन्होंने अपना पहला विकेट लिया था.

अर्जुन मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के साथ लॉर्डस मैदान में अभ्यास भी करते हैं. उन्होंने ने दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय बल्लेबाजों को अभ्यास कराने में हिस्सा लिया था.

भारत और इंग्लैंड की टीमें इस समय लॉर्डस मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेल रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी