Afghanistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 3rd T20I Match Pitch Report: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज को 39 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Afghanistan vs West Indies, 3rd T20I Match Live Streaming In India: तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी अफगानिस्तान, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
आज के रोमांचक मुकाबले में दरविश रसूली, अब्दुल्ला अहमदजई, राशिद खान, इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, ब्रैंडन किंग, केसी कार्टि, शिमरोन हेटमायर और जस्टिन ग्रीव्स ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और जस्टिन ग्रीव्स के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं शिमरोन हेटमायर और राशिद खान के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड-टू-हेड (AFG vs WI T20I Head to Head Stats)
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 10 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, अफगानिस्तान की टीम को भी पांच मैचों में जीत नसीब हुई है. अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं, वे काफ़ी रोमांचक रहे हैं.
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Dubai International Cricket Stadium Pitch Report)
अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दुबई की पिच आमतौर पर धीमी होती है और स्पिन गेंदबाजों को बहुत मदद करती है. इस मैदान पर ओस के चलते दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है. यही कारण है कि अभी तक खेले गए 79 मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 58% मैच जीते हैं. पिच पर शुरुआत में रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि सतह आउटफील्ड और पेस गेंदबाज़ों को शुरुआती मदद देती है. सतह धीरे-धीरे धीमी होती है और स्पिनरों को खेल के बीच खासा मदद मिल सकती है. पिच पर अधिकतर पिच के धीमा होने से बल्लेबाज़ों को टाइमिंग पकड़ने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AFG vs WI 3rd T20I Match Playing Prediction)
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी.
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक अथानाज़, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, एविन लुईस, क्वेंटिन सैम्पसन, मैथ्यू फोर्ड, खैरी पियरे, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, रेमन सिमंड्स.
नोट: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY