Afghanistan vs Bangladesh, 1st ODI Match 2025 Scorecard: पहले मुकाबले बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को दिया 222 रनों का लक्ष्य, मेहदी हसन मेराज़ ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
बांग्लादेश बनाम अफ़ग़ानिस्तान(Photo Credit: X Formerly Twitter)

Afghanistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Scorecard Update: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 8 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला जा रहा हैं. टी20 सीरीज में बांग्लादेश की टीम ने अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. अब बांग्लादेश की टीम वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, अफगानिस्तान की टीम वनडे सीरीज में अपनी लाज बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में अफगानिस्तान की अगुवाई हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) कर रहे हैं. जबकि, बांग्लादेश की कमान मेहंदी हसन मीराज (Mehidy Hasan Miraz) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Stats In Australia: ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, यहां देखें 'हिटमैन' के हैरान कर देने वाले आंकड़े

दोनों ही टीमों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला साल 2024 में शारजाह के मैदान पर खेला गया था. इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने 48.2 ओवर में 245 रनों का टारगेट हासिल करके 5 विकेट से जीता था. जान लें कि ये मुकाबला तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा था जो कि अफगानिस्तान की टीम 2-1 से जीती थी.

हाल ही में दोनों टीमों के बीच खेली गई टी20 सीरीज में बांग्लादेश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 3-0 से हराया था. बांग्लादेश ने अपनी पिछली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेली जिसमें वह 2-1 से हार गई थी. दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम ने अपना पिछला वनडे मुकाबला चैंपियन ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को आठ रन से हराया था. दोनों टीमों की कोशिश इस वनडे सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करने के ऊपर रहेगी. मेहंदी हसन मीराज इस सीरीज में बांग्लादेश का नेतृत्व करेंगे दूसरी तरफ अफगानिस्तान में भी अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है.

अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Afghanistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले बांग्लादेश के कप्तान मेहंदी हसन मीराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और 25 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद सैफ हसन और तौहीद हृदयोय ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 53 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 48.5 ओवरों में महज 221 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लादेश की तरफ से कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 60 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मेहदी हसन मिराज ने 87 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया. मेहदी हसन मिराज के अलावा तौहीद हृदोय ने 56 रन बनाए.

दूसरी तरफ, अफगानिस्तान की टीम को अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. अफगानिस्तान की ओर से अज़मतुल्लाह उमरज़ई और राशिद खान ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. अज़मतुल्लाह उमरज़ई और राशिद खान के अलावा एएम ग़ज़नफ़र ने दो विकेट चटकाए. अफगानिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 222 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 221/10, 48.5 ओवर (सैफ हसन 26 रन, तंजीद हसन तमीम 10 रन, नजमुल हुसैन शान्तो 2 रन, तौहीद हृदोय 56 रन, मेहदी हसन मिराज 60 रन, जेकर अली 10 रन, नुरुल हसन 7 रन, तंजीम हसन साकिब 11 रन, तस्कीन अहमद नाबाद 4 रन, हसन महमूद 5 रन और तनवीर इस्लाम 11 रन.)

अफगानिस्तान की गेंदबाजी: (अज़मतुल्लाह उमरज़ई 3 विकेट, राशिद खान 3 विकेट, नांगेयालिया खरोटे 1 विकेट और एएम ग़ज़नफ़र 2 विकेट).

नोट: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.