एशियाई खेल 2018: पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में हारा भारत, मलेशिया ने दी मात

मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम को गुरुवार को 18वें एशियाई खेलों में पेनाल्टी शूटआउट तक गए सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ 6-7 से हार का सामना करना पड़ा

भारतीय हॉकी टीम (Photo Credits : File Photo)

जकार्ता. मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम को गुरुवार को 18वें एशियाई खेलों में पेनाल्टी शूटआउट तक गए सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ 6-7 से हार का सामना करना पड़ा. भारत को अब कांस्य पदक के लिए शनिवार को मैच खेलना पड़ेगा. इस हार के साथ ही भारत का टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक के लिए सीधा क्वालीफाई करने का सपना हो पूरा नहीं हो सका. सेमीफाइनल में हार के साथ ही भारत स्वर्ण पदक की दौड़ से भी बाहर हो गया। हालांकि उसके पास अब भी कांस्य पदक जीतने का मौका है.

निर्धारित समय तक 2-2 का स्कोर रहने के बाद पेनाल्टी कॉर्नर में मलेशिया के सात खिलाड़ियों के प्रयास सफल रहे जबकि भारत के छह खिलाड़ी ही गोल करने में कामयाब हो पाए.

इससे पहले निर्धारित समय में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह (33वें मिनट) और वरुण कुमार (40वें मिनट) जबकि मलेशिया के लिए फैजल सारी (40वें मिनट) और मुहम्मद रहीम (59वें मिनट) ने गोल दागे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड