खेल

एशियाई खेल 2018: स्क्वॉश में भारतीय महिलाओं ने दिखाया दमखम, मेडल पक्का

भारत की महिला स्क्वॉश टीम ने शानदार प्रदर्शन कर यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इस प्रवेश के साथ भारतीय महिलाओं ने अपने लिए एक पदक पक्का कर लिया है.

एशियाई खेल 2018: स्क्वॉश में भारतीय महिलाओं ने दिखाया दमखम, मेडल पक्का

जकार्ता: भारत की महिला स्क्वॉश टीम ने शानदार प्रदर्शन कर यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इस प्रवेश के साथ भारतीय महिलाओं ने अपने लिए एक पदक पक्का कर लिया है.

जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लिकल कार्तिक, सुनैना कुरुविल्ला और तन्वी खन्ना की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई. इस मुकाबले के पहले मैच में जोशना ने मलेशिया की निकोल डेविड को 12-10, 11-9, 6-11, 10-12, 11-9 से मात देकर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दी थी.

भारत ने इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना जापान या हांगकांग में से किसी एक टीम से होगा.

टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका अंतिम-16 में हारीं

भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा शुक्रवार को महिला एकल वर्ग के अंतिम-16 में हार का सामना करना पड़ा. मनिका को चीन की खिलाड़ी मानयु वांग ने मात दी. वांग ने 32 मिनट तक चले मुकाबले में मनिका को 4-1 (11-2, 11-8, 11-8, 6-11) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. मनिका की हार के साथ ही इस स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2018 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).