एशियाई खेल 2018: भारत की झोली में आया एक और मेडल, निशानेबाज शार्दुल विहान ने जीता सिल्वर

पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज विहान शार्दुल ने गुरुवार को ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया. 2014 में निशानेबाजी में कदम रखने वाले शार्दुल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के फाइनल में केवल एक अंक से स्वर्ण पदक से चूक गए.

शार्दुल विहान (Photo Credits : Twitter)

जकार्ता: पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज विहान शार्दुल ने गुरुवार को ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया. 2014 में निशानेबाजी में कदम रखने वाले शार्दुल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के फाइनल में केवल एक अंक से स्वर्ण पदक से चूक गए.

शार्दुल फाइनल में 73 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया के शिन ह्यूवो को मिला, वहीं कतर के हामद अली अल मारी ने 53 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता.

भारत के एक अन्य निशानेबाज अंकुर मित्तल इस स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाए. उन्हें क्वालिफिकेशन में नौवां स्थान हासिल हुआ. शार्दुल ने क्वालिफिकेशन में 141 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था.

महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंधु

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत हासिल करते हुए एशियाई खेलों में गुरुवार को बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अपने अभियान की अच्छी शुरुआत कर भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने अंतिम-32 दौर के मुकाबले में वियतनाम की थी रांग वु को तीन गेमों के मुकाबले में 2-1 से हराया. सिंधु ने 58 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में रांग को 21-10, 12-21, 23-21 से मात दी.

Share Now

संबंधित खबरें