Shooting at Paris Olympics 2024 Live Streaming: मिक्स्ड स्कीट शूटिंग में कांस्य पदक जीतने उतरेगें अनंतजीत सिंह नरुका और माहेश्वरी चौहान, जानें कब और कैसे देखें लाइव मुकाबला

Shooting at Paris Olympics 2024 Live Telecast: स्कीट निशानेबाज महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका ने स्कीट मिक्स्ड टीम शॉटगन इवेंट के कांस्य पदक मैच के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जिससे भारत को ऐतिहासिक पदक मिलने की उम्मीद है. भारत बनाम चीन पेरिस ओलंपिक 2024 स्कीट मिक्स्ड टीम कांस्य पदक मैच 5 अगस्त(सोमवार) को भारतीय समयनुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा. पेरिस ओलंपिक 2024 के प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 के पास हैं, जो स्पोर्ट्स18 नेटवर्क चैनलों पर इवेंट का सीधा प्रसारण देखने का विकल्प प्रदान करेगा. प्रशंसक JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीमिंग देखने का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं.

अनंतजीत सिंह नरुका और माहेश्वरी चौहान का कांस्य पदक मैच का लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स