विदेश

Firing on Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की रैली में फायरिंग, घायल होने के बाद अस्पताल ले जाया गया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है. बताया जा रहा है कि गोलीबारी इमरान के कंटेनर के पास हुई है. इस दौरान चार लोगों के घायल होने की खबर है.

Firing on Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की रैली में फायरिंग, घायल होने के बाद अस्पताल ले जाया गया
इमरान खान (Photo Credits: Twitter)

 Firing on Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है. बताया जा रहा है कि फायरिंग पूर्व पीएम के कंटेनर के पास हुई है. इस दौरान चार लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि, इमरान खान सुरक्षित बताए जा रहे हैं. लेकिन फायिरंग में उन्हें भी कुछ चोटें आई है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इमरान खान पर की रैली में फायरिंग के बाद पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है.  जिस इलाके में पूर्व पीएम की रैली थी. पुलिस उस  इलाके को घेर लिया है. यह फायरिंग वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास हुए है.

बता दें कि इमरान खान इस समय पाकिस्तान में आजादी मार्च निकाल रहे हैं. वे वर्तमान सरकार के खिलाफ सड़क पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. जब से तोशखाना मामले में इमरान दोषी पाए गए हैं, उनकी तरफ से आजादी मार्च की शुरुआत की गई है. इसी कड़ी में गुरुवार को भी उनकी आजादी मार्च निकाली गई थी. लेकिन इस बार वहां पर फायरिंग हुई जिसमें इमरान खान जख्मी बताए जा रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2022 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).