विदेश

Russia Ukraine war: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने 'तत्काल' यूरोपीय संघ की सदस्यता मांगी, रूसी सैनिकों से हथियार डालने की अपील की

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अपने देश के लिए 'तत्काल' यूरोपीय संघ की सदस्यता की मांग की है. वहीं यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल रूस के साथ बातचीत के लिए बेलारूस पहुंच गया है.

Russia Ukraine war: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने 'तत्काल' यूरोपीय संघ की सदस्यता मांगी, रूसी सैनिकों से हथियार डालने की अपील की
(Photo Credit : Twitter)

Russia Ukraine war: यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अपने देश के लिए 'तत्काल' यूरोपीय संघ की सदस्यता की मांग की है. वहीं यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल रूस के साथ बातचीत के लिए बेलारूस पहुंच गया है. APF की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमर ज़ेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से हथियार डालने की अपील की है.

रूस के साथ वार्ता के लिए यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल अब बेलारूस (Ukraine Delegation in Belarus) में है, स्पुतनिक ने सोमवार को इसकी सूचना दी. राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि देश बेलारूस-यूक्रेनी सीमा पर रूस के साथ बातचीत करने के लिए सहमत हो गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2022 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).