Ukraine Attack on Russia: रूस के सेराटोव में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा हमला! 38 मंजिला बिल्डिंग से टकराया ड्रोन (Watch Video)
रूस के सेराटोव में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा हमला हुआ है. यहां शहर की एक ऊंची 38 मंजिला इमारत वोल्गा स्काई से ड्रोन टकरा गया है. जिस हमले में 2 लोग घायल हुए हैं.
Ukraine Attack on Russia: रूस और यूक्रेन के बीच का लंबे समय से जंग जारी है. दोनों देशों के बीच जारी जंग के बीच रूस के सेराटोव में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा हमला हुआ है. यहां शहर की एक ऊंची 38 मंजिला इमारत वोल्गा स्काई से ड्रोन टकरा गया है. जिस हमले में 2 लोग घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार तड़के हुई. क्षेत्रीय गवर्नर रोमन बासुरगिन ने टेलीग्राम मैसेजिंग ने मामले में कहा कि रूस की वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा नष्ट किए गए ड्रोन से मलबा गिरने से सेराटोव शहर में एक आवासीय परिसर क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार यह हमला यूक्रेन ने किया है. ड्रोन हमले के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है. बिल्डिंग से ड्रोन टकरा रहा है. जिसके बाद बिल्डिंग में आग लग लग जाती है. वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि ड्रोन से हुए हमले के बाद बिल्डिंग के मलबे नीचे बिखरे पड़े हैं और कुछ गाड़ियों भी
क्षतिग्रस्त हुई हैं.
रूस के सेराटोव में 38 मंजिला बिल्डिंग से टकराया ड्रोन
WATCH: Drone crashes into high-rise building in Saratov, Russia pic.twitter.com/IIf1TU7ijg
— BNO News (@BNONews) August 26, 2024
सेरातोव एक 38 मंजिला बिल्डिंग से टकराया ड्रोन:
Engels and Saratov were reportedly attacked by drones this morning. So far, reports indicate damaged buildings and at least 20 vehicles. One of the drones crashed into the tallest high-rise building in Saratov, falling about 12 kilometers short of the Engels military airfield. pic.twitter.com/cjsmedAqf3
— NOELREPORTS 🇪🇺 🇺🇦 (@NOELreports) August 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

