Pakistan: आतंकी यासीन मलिक की पत्नी पाकिस्तान में बनेगी मंत्री, भारत में उम्रकैद की सजा काट रहा है पति
टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन पाकिस्तान की अंतरिम सरकार में मंत्री बनने जा रही हैं. मुशाल हुसैन का जन्म पाकिस्तान में हुआ था. उनके पिता अर्थशास्त्री थे जबकि मां पाकिस्तान मुस्लिम लीग की महिला इकाई की पूर्व महासचिव रह चुकी हैं.
कश्मीर के अलगाववादी नेता और टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद यासीन मलिक (Yasin Malik) की पत्नी मुशाल हुसैन (Mushaal Hussein) पाकिस्तान की अंतरिम सरकार में मंत्री बनने जा रही हैं. पाकिस्तान में अनवर उल हक काकर को देश का केयरटेकर प्रधानमंत्री बनाया गया है. मुशाल हुसैन काकर के कैबिनेट में मानवाधिकारों पर पीएम की विशेष सहायक होंगी.
मुशाल हुसैन का जन्म पाकिस्तान में हुआ था. उनके पिता अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त अर्थशास्त्री थे जबकि मां पाकिस्तान मुस्लिम लीग की महिला इकाई की पूर्व महासचिव रह चुकी हैं. खबर है कि पाकिस्तान अपने प्रोपेगैंडा के लिए यासीन मलिक की 11 साल की बेटी रजिया सुल्तान (Razia Sultan) का इस्तेमाल कर रहा है. रजिया सुल्तान आतंकी गतिविधियों के अपराध में उम्रकैद की सजा काट रहे अपने पिता की रिहाई की उम्मीद कर रही है.
Pakistan caretaker govt to oppoint Jailed terrorist Yasin Malik's wife Mushaal Hussein Mullick to cabinet, according to reports in Pakistan. Mushaal is likely to be Special Assistant to the Prime Minister Anwarul Haq Kakar on Human Rights in the caretaker cabinet of Pakistan pic.twitter.com/DVxIBtlPv6
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) August 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2023 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

