देश

Earthquake in Northern Chile: उत्तरी चिली में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई तीव्रता; धरती से 178 KM नीचे था केंद्र

चिली के उत्तरी इलाके में गुरुवार को तेज़ भूकंप के झटके महसूस किए गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज़ (GFZ) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है.

Earthquake in Northern Chile: उत्तरी चिली में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई तीव्रता; धरती से 178 KM नीचे था केंद्र
Representative Image (Photo Credits: Pixabay)

Earthquake in Northern Chile: चिली के उत्तरी इलाके में गुरुवार को तेज़ भूकंप के झटके महसूस किए गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज़ (GFZ) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 178 किलोमीटर (करीब 110 मील) की गहराई में था. राहत की बात ये रही कि इस झटके के कारण अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. गहराई ज्यादा होने की वजह से भूकंप के असर में थोड़ी नरमी देखी गई.

फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. चिली भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है, जहां इस तरह के झटके सामान्य माने जाते हैं.

ये भी पढें: Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में सुबह-सुबह तेज भूकंप के झटके, 5.9 रही तीव्रता; दहशत में लोग: VIDEO

उत्तरी चिली में भूकंप के तेज झटके

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 08:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).