Sri Lanka Economic Crisis: तेल की बूंद-बूंद को तरस रहा श्रीलंका, डीजल हुआ पूरी तरह खत्म
श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. श्रीलंका पेट्रोल-डीजल की बूंद-बूंद के लिए तरस रहा है. श्रीलंका में इस समय डीजल खत्म हो गया है और पेट्रोल आयात करने के लिए उसके पास पैसा नहीं बचा है. श्रीलंका में डीजल पूरी तरह खत्म हो गया है.
श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. श्रीलंका पेट्रोल-डीजल की बूंद-बूंद के लिए तरस रहा है. श्रीलंका में इस समय डीजल खत्म हो गया है और पेट्रोल आयात करने के लिए उसके पास पैसा नहीं बचा है. श्रीलंका में डीजल पूरी तरह खत्म हो गया है. देश में डीजल की एक बूंद भी नहीं बची है. इसकी वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट ठप पड़ गया है, डीजल वाले वाहन सड़कों पर खड़े हैं. पेट्रोल के लिए लंबी लाइन दिख रही है लोगों को घंटों इंतजार के बाद मुश्किलों से पेट्रोल मिल पा रहा है.
न्यूज एजेंसी ANI ने कोलंबो के एक पेट्रोल स्टेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं. पेट्रोल स्टेशन पर लंबी कतार दिख रहे हैं. लोग बड़े-बड़े कंटेनर के साथ पेट्रोल लेने पहुंचे हैं. एक स्कूल वैन के मालिक ने ANI को बताया, "देश में डीजल नहीं है. 2 दिन हो गए हैं, लेकिन मुझे ईंधन नहीं मिला है."
Sri Lanka | Long queue at a fuel filling station in Colombo
"There is no diesel in the country. It's been 2 days but I am not able to collect the fuel," says a school van owner pic.twitter.com/AGJb1CzQws
— ANI (@ANI) April 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2022 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

