Passenger Flying Plane: उड़ते विमान में पायलट की बिगड़ी तबीयत, यात्री ने संभाला कंट्रोल, खुद कराई सुरक्षित लैंडिंग
इमरजेंसी में विमान को वापस लास वेगास में लैंड कराने के लिए कहा गया. इससे पहले कि पैनिक फैलता विमान में सवार एक यात्री विमान संभालने के लिए आगे आया.
Passenger Flying Southwest Airline: एक यात्री विमान हवा में उड़ रहा था. तभी उसके पायलट की तबीयत खराब हो गई. इस दौरान विमान में सफर कर रहे एक यात्री ने विमान को ऑपरेट किया. मामला अमेरिका का है.
साउथवेस्ट एयरलाइंस (Southwest Airlines) के एक विमान ने लास वेगास से ओहियो के कोलंबस के लिए उड़ान भरी थी. कुछ ही देर बाद पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इमरजेंसी में विमान को वापस लास वेगास में लैंड कराने के लिए कहा गया. इससे पहले कि पैनिक फैलता विमान में सवार एक यात्री विमान संभालने के लिए आगे आया. वो पेशेवर पायलट था और एक दूसरी एयरलाइन कंपनी में काम करता था. यात्री ने कॉकपिट में आकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क साधा. वहीं, विमान के को-पायलट ने फ्लाइट का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया. कुछ देर बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो गई.
There was a scary moment aboard a Southwest Airlines flight from Las Vegas to Columbus, Ohio on Wednesday when the captain of the plane passed out in the air. The co-pilot took over and a passenger, who happened to be an off-duty pilot, rushed to help. pic.twitter.com/7zqCfgmpTR
— CBS Evening News (@CBSEveningNews) March 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2023 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

